Search News

भारत में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा: एक्टिव केस 4000 के करीब, दिल्ली-केरल में सबसे ज्यादा मरीज

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण दोबारा फैलने लगा है। एक्टिव केस 3961 तक पहुंच गए हैं। दिल्ली में 24 घंटे में 47 नए केस, केरल में सबसे ज्यादा 1435 एक्टिव केस मिले। 4 लोगों की मौत भी हुई है।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: June 2, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून 2025 तक देश में कोविड-19 के एक्टिव केस बढ़कर 3961 हो गए हैं। इस दौरान 4 लोगों की मौत भी हुई है, जिससे चिंता का माहौल बना हुआ है। मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा 47 मामले दिल्ली में सामने आए हैं। दिल्ली में अब तक 483 एक्टिव केस दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं, केरल में सबसे ज्यादा 1435 एक्टिव केस हैं, जो कि पूरे देश में सबसे अधिक हैं।

किन राज्यों में मिले कितने केस?

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में एक्टिव मामलों की स्थिति इस प्रकार है:

केरल: 1435

महाराष्ट्र: 632

दिल्ली: 483

कर्नाटक: 388

तमिलनाडु: 337

तेलंगाना: 305

गुजरात: 220

पश्चिम बंगाल: 161

अन्य राज्यों में भी कुछ नए मामले सामने आए हैं लेकिन संख्या अपेक्षाकृत कम है।

कहां हुई कितनी मौतें?

कोरोना से अब तक देश में 4 मौतें दर्ज की गई हैं:

दिल्ली: 22 वर्षीय महिला की मौत

तमिलनाडु: 25 वर्षीय पुरुष की मौत

महाराष्ट्र: 44 वर्षीय पुरुष की मौत

केरल: 1 शख्स की मौत

सरकार की तैयारियां

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है और राज्यों को निगरानी बढ़ाने और टेस्टिंग तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क का प्रयोग करें और हाथों की सफाई पर ध्यान दें।

Breaking News:

Recent News: