Search News

महाकुंभ में दूसरी बार लगी भीषण आग, कई टेंट जलकर खाक, लाखों का नुकसान

SSS
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Santosh Yadav
  • Updated: January 30, 2025

संतोष यादव कुंभ नगर प्रयागराज 

प्रयागराज महाकुंभ में गुरुवार (30 जनवरी) को एक बार फिर से आग लग गई. यह भीषण आग महाकुंभ के सेक्टर 22 में लगी है. जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई. इस आगजनी में कई टेंट जलकर खाक हो गए. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गया. दरअसल, यह आग महाकुंभ के सेक्टर 22 में झूसी इलाके के छतनांग घाट के पास स्थित नागेश्वर पंडाल में लगी. इस आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसकी लपटें दूर से देखी जा सकती थीं. फायर ब्रिगेड की टीम सूचना मिलती ही मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है. महाकुंभ क्षेत्र में नागेश्वर पंडाल लगी आग में राहत की बात यह है कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है. यह आग दोपहर करीब पौने दो बजे लगी थी. आग से लाखों रुपये नुकसान का हुआ है, जिसमें कई टेंट जलकर खाक हो गए. पंडाल में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं, समय रहते वह पंडाल से बार आ गए थे. कड़ी मशक्कत के बाद कुछ ही मिनटों में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया.

Breaking News:

Recent News: