संतोष यादव कुंभ नगर प्रयागराज
महाकुंभ प्रयागराज 2025 मौनी अमावस्या स्नान को लेकर देश-विदेश अन्य प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ पर्व पर मौनी अमावस्या के दिन स्नान करने को लेकर आ रहे हैं संगम प्रयागराज में अपार भीड़ के साथ श्रद्धालुओं का रेला लगा हुआ है सैकड़ो हजारों किलोमीटर की यात्रा करके प्रयागराज में प्रवेश करने के 15 से 20 किलोमीटर की दूरी पर भयानक जाम की स्थिति शहर के चारों तरफ बनी हुई है सभी पार्किंग स्टैंड फुल हो गए हैं श्रद्धालुओं को आने वाले वाली भीड़ को देखकर प्रशासन पार्किंग से 10 से 15 किलोमीटर दूर से ही पार्किंग बनाकर रोकने का काम करने में जुटा हुआ है जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ में प्रवेश कर गए हैं वहीं बाकी श्रद्धालुओं का आने का सिलसिला निरंतर 24 घंटे जारी है हवाई प्लेन रेलवे मार्ग परिवहन निगम अन्य निजी साधनों से लोग मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए आतुर हैं प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है पूरी मदद कर रहा है लेकिन श्रद्धालुओं को इसके बावजूद भी 10 से 15 किलोमीटर पैदल चलकर संगम स्नान घाट पहुंचने को मजबूर हैं शासन के गाइडलाइन के अनुसार लगभग मौनी अमावस्या पर 10 करोड लोगों की आने की संभावना जताई गई है संभावना के अनुसार भीड़ कहीं और अधिक नजर आ रही है प्रयागराज शहर के 15 से 20 किलोमीटर के चारों तरफ से संपर्क मार्ग पूरी तरह गाड़ियों के रेलें से और एवं पैदल यात्रियों श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ है भयानक स्थिति देखकर शहर के लोग सहमें हुए हैं मेला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से भीड़ को नियंत्रित करने में पूरी ताकत झोंक दी है
