Search News

यूपी के इस शहर में नहीं होगा बाहरी वाहनों का प्रवेश, बंद रहेगी नगर बस सेवा

यूपी
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhizz Times
  • Updated: February 6, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश के एक प्रमुख शहर में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही नगर बस सेवा भी बंद रहेगी। यह कदम शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने के लिए उठाया गया है। प्रशासन का कहना है कि यह अस्थायी उपाय शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक हृदेश कुमार के अनुसार नगर बस सेवा का संचालन बंद रहेगा। पैडल रिक्शा काशी जोन में प्रतिबंधित किया गया है। मालवाहक वाहन को दिन में काशी जोन में जाने पर रोक रहेगी। वह रात 11 बजे से भोर में चार बजे तक ही आ सकेंगे। पूर्व में बीते 24 जनवरी से पांच फरवरी तक प्रतिबंध लागू किया गया था। इसे अभी जारी रखा जाएगा।

मैदागिन की ओर नहीं जाएंगे दूसरे जिले के वाहन

1 तेलियाबाग व कबीर मठ तिराहा से बाहरी वाहन मैदागिन नहीं जाएंगे
2 चौकाघाट चौराहे से दूसरे जिलों के चार व तीन पहिया वाहन आगे नहीं जाएंगे
3 गोलगड्डा तिराहा, भदऊ चुंगी तिराहा से बाहरी वाहन विश्वेश्वरगंज नहीं आएंगे
4 बाहर ही रहेंगी बाहरी बसें
5 दूसरे जिलों से वाराणसी आने वाली बसें शहर के बाहर पार्किंग स्थल में पार्क होंगी।
6 सोनभद्र, प्रयागराज, मीरजापुर से आने वाली बसें मोहनसराय के पास ट्रांसपोर्ट नगर मैदान में पार्क होंगी
7 आजमगढ़, जौनपुर व गाजीपुर से आने वाली बसें हरहुआ से आगे नहीं आएंगी, यहीं पार्क होंगी
8 दूसरे जिलों के वाहन जगतपुर इंटर कालेज के आगे नहीं आएंगे, वहीं पार्किंग में खड़े होंगे
9 अखरी बाइपास से बाहरी वाहन शहर में नहीं आएंगे उन्हें संत रविदास मंदिर मैदान में पार्क कराया जाएगा

Breaking News:

Recent News: