Search News

राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला 11 और 12 फरवरी को पलामू में

महाकुंभ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhizz Times
  • Updated: February 5, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला-2025 का आयोजन 11 एवं 12 फरवरी को दुबियाखांड़ में होगा। पलामू जिला प्रशासन इस दो दिवसीय आयोजन को वृहद रूप देने के प्रयास में जुटा है। मेले में जनजातीय विकास की थीम पर समृद्ध जनजातीय संस्कृति की झलक दिखाने की पूरी तैयारी की जा रही है। आदिवासी विकास महाकुंभ मेला में जहां कई जनजातीय सेलिब्रिटी जुटेंगे, वहीं जनजातीय विषयों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन होगा।

मेला में जनजातीय वाद्य यंत्रों की गूंज सुनाई देगी। वहीं पारंपारिक वेशभूषा में स्थानीय कलाकार एवं समाज के दूसरे प्रदेशों में निवास कर रहे जनजातीय कलाकार ढोल, नगाड़ा और मांदर की थाप पर थिरकते नजर आएंगे। राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला के सफल संचालन को लेकर बुधवार को मेदिनीनगर नगर निगम के नगर आयुक्त जावेद हुसैन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार एवं उपविकास आयुक्त शब्बीर अहमद भी थे।

मेला परिसर में जिला प्रशासन की ओर से वृहद तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। मेला परिसर में 40 से अधिक स्टॉल लगाए जा रहे हैं। यहां जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों को स्टॉल आवंटित किए जाएंगे, जहां सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ सीधे लाभुक वर्ग को मिलेगा। मेला में आमजनों को चिकित्सकीय सुविधा पहुंचाते हुए स्वास्थ्य लाभ दिया जाएगा। इसके लिए मेला में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। वहीं जरूरतमंद व्यक्तियों को आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएगी। आई ऑन विल्स के माध्यम से जरूरतमंदों की नेत्र जांच भी की जाएगी। सामाज कल्याण विभाग की ओर से महिलाओं को गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन की रस्में पूरी की जाएगी। छात्राओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का स्वीकृति पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही जरूरतमंद व्यक्तियों को आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अच्छादित किये जाने की रूपरेखा तय की जा रही है।
 

Breaking News:

Recent News: