Search News

रोहिणी से भाजपा प्रत्याशी ने पत्नी संग किया मतदान, तीसरी बार रोहिणी से जीत की जताई उम्मीद

चुनाव
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhizz Times
  • Updated: February 5, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। रोहिणी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता ने आज पत्नी डॉ. शोभा विजेंद्र के साथ मतदान किया। उन्होंने एन.के. बगरोदिया पब्लिक स्कूल, सेक्टर-9, रोहिणी स्थित मतदान केंद्र संख्या 91 पर अपना वोट डाला। मतदान के लिए अपने घर से निकलने से पहले उन्होंने अपनी पत्नी के साथ निकट के मंदिर में पूजन अर्चना की और ईश्वर से अपनी विजय के लिए आशीर्वाद मांगा।

मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि रोहिणी की जनता ने चुनाव में जिस प्रकार से अपार समर्थन और स्नेह दिया है, उससे यह स्पष्ट है कि वे तीसरी बार इस सीट से विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि रोहिणी की जनता ने भाजपा की विकास की नीतियों पर भरोसा जताया है और यह चुनाव एकतरफा रहेगा। विजेंद्र गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा ने देश को विकास की नई दिशा दी है और दिल्ली की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आठ फरवरी को जब चुनाव परिणाम घोषित होंगे, तो भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलेगा और दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी।
 

उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान उनके समर्थन में जनसभाएं करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्रियों और सांसदों का आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर घर-घर तक भाजपा की नीतियों को पहुंचाया।
 

Breaking News:

Recent News: