Search News

विधानसभा सत्र से सम्बंधित जानकारी भेजने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

भाजपा
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhizz Times
  • Updated: February 7, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क।छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का पंचम सत्र सोमवार 24 फरवरी से प्रारंभ होकर शुक्रवार 21 मार्च तक आहूत की गई है, विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों की जानकारी शासन को निर्धारित समय-सीमा में भेजा जाना है। कलेक्टर हरिस एस द्वारा उक्त कार्य को समय पर सम्पादन सुनिश्चित करने हेतु अपर कलेक्टर सीपी बघेल मोबाइल नंबर 77729-84676 एवं दूरभाष नम्बर 07782-222615 को नोडल अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर गगन शर्मा मोबाइल नंबर 81038-17122 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इस परिप्रेक्ष्य में जारी आदेश के अनुसार उक्त महत्वपूर्ण कार्य के मद्देनजर कलेक्टर कार्यालय एवं अधीनस्थ कार्यालय सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी विधानसभा सत्र के दौरान अवकाश पर नहीं रहेंगे और न ही मुख्यालय से अन्यत्र रहेंगे। अवकाश के दिनों में भी मुख्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। कार्यालय प्रमुख तथा प्रभारी अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर प्रश्नों के प्रारूप उत्तर तैयार कर स्वयं कलेक्टर से अनुमोदन प्राप्त कर प्रेषित करेंगे। कलेक्टर के भ्रमण अथवा मुख्यालय से बाहर रहने के दौरान नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर सीपी बघेल से अनुमोदन एवं हस्ताक्षर करवाकर प्रारूप उत्तर भेजना सुनिश्चित करेंगे।

Breaking News:

Recent News: