Search News

समदरिया स्कूल दादूपुर में बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन कार्य संपन्न हुआ

SSS
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Santosh Yadav
  • Updated: February 3, 2025

 

संतोष यादव प्रयागराज 

प्रयागराज सामाजिक संस्था हुडसा द्वारा दांदूपुर स्थित समदरिया स्कूल में बसंत पंचमी के उपलक्ष पर सरस्वती पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ l बड़ी संख्या में लोगों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मंत्र स्तुति व विचार साझा किया गया l वरिष्ठ समाजसेवी डॉ बबली द्विवेदी ने कहा कि बसंत पंचमी का पर्व आध्यात्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ वैज्ञानिक मान्यताओं से भी समृद्ध है l आज के दिन ज्ञान, विद्या और कला की अधिष्ठात्री मां सरस्वती के जन्म दिवस का आयोजन समृद्धि , ऊर्जा और प्रकाश का प्रतीक माना गया है l विधि विधान पूर्वक पूजा, ध्यान से व्यक्ति को आत्मज्ञान , यश और सफलता का लाभ प्राप्त होता है l डॉक्टर अंबिका पांडे ने कहा कि आज के दिन पीले रंग के पुष्प तथा वस्त्र का प्रयोग आत्मा और अध्यात्म से जोड़ने वाला बताया गया है l ऊर्जा पर आधारित पीला रंग सूर्य के प्रकाश यानी प्राण शक्ति का प्रतीक है, जो संतुलन , पूर्णता और एकाग्रता का प्रतिनिधित्व भी करता है  l संस्था के सचिव डॉ मणि शंकर द्विवेदी ने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टि से पीला रंग डिप्रेशन को दूर करने , मस्तिष्क को सक्रिय  , उत्सावर्धन तथा आत्मविश्वास में वृद्धि करता है l इस दौरान तुलसीकृत रामचरितमानस के सुंदरकांड का  सस्वर वाचन भी हुआ  l कार्यक्रम का संचालन कादंबरी द्विवेदी ने किया l अतिथियों का स्वागत प्रभात शुक्ल  तथा विनोद यादव ने आभार व्यक्त किया l इस अवसर पर मिस्टी राय, चेतना त्रिपाठी, अनीता, हुमा हैदर ,  नैन्सी यादव, धर्मेंद्र यादव, दिव्या द्विवेदी, राजेश यादव,सौम्या द्विवेदी,श्रेया गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे l

Breaking News:

Recent News: