Search News

सिर्फ 8 घंटे गाड़ी चलाएं वह भी चाय ब्रेक के साथ:सुधीर शर्मा अल्ट्राटेक सीमेंट बारा द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत किया गया जागरूक

SSS
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Santosh Yadav
  • Updated: February 6, 2025

संतोष यादव प्रयागराज 

बारा,प्रयागराज। अल्ट्राटेक सीमेंट बारा द्वारा आयोजित वाहन जागरूकता कार्यक्रम में चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के तरीके सुझाए गए। अल्ट्राटेक सीमेंट बारा द्वारा प्लांट में आयोजित जागरूकता सप्ताह में यूनिट हेड सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 
यूनिट हेड सुधीर शर्मा ने कहा कि वाहन चालक भारत की आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभाते हैं। लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने, सामान को यहां से वहां पहुंचने में इनकी अहम भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। यह भी हमारे समाज का ही एक हिस्सा हैं और हमारे जीवन को सुगम बनाते हैं। 
उन्होंने कहा, इसलिए हमें भी एक पारिवारिक सदस्य की तरह इनका ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वह लगातार आठ घंटा वाहन न चलाएं। अगर लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं तो बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें। यदि शरीर थका हुआ महसूस हो तो गाड़ी को किनारे लगाकर आराम करें। शरीर के रिलैक्स होने पर ही आगे गंतव्य की ओर निकले। 
इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन यूनिट हेड सुधीर शर्मा ने किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता लॉजिस्टिक्स हेड शिवम चौरसिया ने की। कार्यक्रम का आयोजन हेड रोड ऑपरेशन सर्वेश दुबे और लॉजिस्टिक टीम के द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर आलोक गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे। इस अवसर पर कंपनी के समस्त अधिकारी और एम्पलाई मौजूद थे, जिसमें मुख्य रूप से एचआर हेड संजय सिंह, सेफ्टी हेड रवि शुक्ला, लॉजिस्टिक ऑफिसर सुदर्शन चतुर्वेदी, अरुण शुक्ला, अनुपम, नीरव, अवनी, धीरज के अलावा सभी ड्राइवर और ट्रांसपोर्टर बंधु मौजूद थे

Breaking News:

Recent News: