Search News

सीएम योगी के जन्मदिवस पर पीलीभीत में केक काटकर मनाया गया जश्न

पीलीभीत में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं और सभासदों संग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर केक काटा गया और दीर्घायु की कामना की गई।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: June 6, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

पीलीभीत की  नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने  सभासदों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर केक काटा गया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना की।पालिकाध्यक्ष,सभासद और भाजपा कार्यकर्ता नेहरू पार्क में एकत्र हुए और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के उपलक्ष में केक काटा। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल,भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रेश चौहान, सभासद विपिन कुमार राजू फौजी, अवतार सिंह मोनू, वतनदीप मिश्रा, राशिद हुसैन, विकास बाबू, नंदकिशोर कश्यप, सचिन चौधरी, देव प्रकाश, दीप अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, रोहित कुमार सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।

Breaking News:

Recent News: