Search News

5 जून से लागू होंगी नई गैस दरें, उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

गेल इंडिया ने रांची में PNG की कीमत ₹2.50 और CNG की कीमत ₹1 घटाई। घरेलू PNG अब ₹49.63 में उपलब्ध, 5 जून से नई दरें लागू।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: June 5, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। गेल इंडिया लिमिटेड ने रांची सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना के तहत घरेलू, वाणिज्यिक और वाहन उपयोगकर्ताओं के लिए पीएनजी और सीएनजी की कीमतों में कटौती की है। अब घरेलू पीएनजी 2.50 रुपये सस्ती होकर 49.63 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर हो गई है, जो पहले 52.13 रुपये थी। वहीं, सीएनजी की कीमत में एक रुपये की कमी की गई है और अब यह 89.65 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है, पहले इसकी दर 90.65 रुपये थी। वाणिज्यिक पीएनजी अब 63.35 रुपये में उपलब्ध है, जिसमें 0.70 रुपये की कटौती की गई है। गेल के उप महाप्रबंधक प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि यह दरें 5 जून से प्रभावी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को सस्ती, सुरक्षित और स्वच्छ ऊर्जा प्रदान करना कंपनी की प्राथमिकता है। यह कदम इसी दिशा में उठाया गया है।

 

Breaking News:

Recent News: