कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
BSNL ने दो नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। ₹947 वाले प्लान में यूजर्स को 160 दिनों की वैधता, हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। पहले इस प्लान की कीमत ₹997 थी, जिसे अब ₹50 घटाकर ₹947 कर दिया गया है। इसका औसतन मासिक खर्च ₹178 बैठता है। दूसरा प्लान ₹569 का है, जिसमें भी कई लाभ मिलते हैं। BSNL लगातार अपने ग्राहकों के लिए किफायती और आकर्षक प्लान्स ला रहा है।
