Search News

Budget 2025: भारत के सपने को पूरा करने वाला बजट,पीएम मोदी ने की निर्मला सीतारमण की तारीफ

भाजपा
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhizz Times
  • Updated: February 1, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 का केंद्रीय बजट पेश होने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की जमकर सराहना की। पीएम मोदी ने इस बजट को ‘भारत के सपने को पूरा करने वाला बजट’ बताते हुए कहा कि यह भारत को एक समृद्ध और सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए अहम कदम है। वित्त मंत्री ने इस बजट में विभिन्न क्षेत्रों जैसे- इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के लिए बड़ी योजनाओं का ऐलान किया है, जो देश की आर्थिक वृद्धि में योगदान देंगे। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि यह बजट आने वाली पीढ़ियों के लिए अवसर और समृद्धि के रास्ते खोलने में मदद करेगा।

पीएम ने की बजट की तारीफ
पीएम मोदी ने कहा, 'आज भारत के विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। ये 140 करोड़ भारतीयों के आकांक्षाओं का बजट है, ये हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है। हमने कई सेक्टर युवाओं के लिए खोल दिए हैं। ये विकसित भारत के मिशन को ड्राइव करने वाला है।'

देश के एससी, एसटी, और महिला... जो नए उद्यमी बनना चाहते हैं, उनके लिए बिना गारंटी के 2 करोड़ रुपये तक के लोन की योजना भी लाई गई है। इस बजट में न्यू एज इकोनॉमी को ध्यान में रखते हुए गिग वर्कर्स के लिए बहुत बड़ी घोषणा की गई है। पहली बार गिग वर्कर्स का ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और फिर उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
- पीएम मोदी

Breaking News:

Recent News: