कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। शपथ ग्रहण समारोह की टाइमलाइन
दिल्ली के शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10.30 बजे से आरंभ होगा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लोगों को समय से पहले ही स्थान ग्रहण करने की हिदायत दी गई है।
समारोह में आने वाले अतिथियों को 11 बजे से पूर्व अपना स्थान ग्रहण करना होगा।
11 बजे से दोपहर 12 बजे: आमंत्रित विशिष्ट अतिथि स्थान ग्रहण करेंगे।
12 बजे तक शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री व अन्य मंत्री समारोह स्थल पहुंचेंगे
12.15 बजे एलजी का आगमन
12.20 बजे केंद्रीय गृह मंत्री, अन्य केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का आगमन
12.25 बजे प्रधानमंत्री का आगमन
12.30 बजे राष्ट्रगान
12.35 बजे शपथ ग्रहण
12:35 से 12:40 तक एलजी वी के सक्सेना सीएम और उनके मंत्रिमंडल को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी
जानिए रेखा गुप्ता के बारे में
नाम: रेखा गुप्ता
जन्म: 19 जुलाई 1974
जन्म स्थान: हरियाणा
शिक्षा: डीयू के दौलतराम कॉलेज से 1995 में बीकॉम
बेटी - विदेश में नौकरी कर रही है, बेटा पढ़ाई कर रहा है
स्वयं का व्यवसाय: शादियों में उपहार जो दिए जाते हैं उसकी पैकिंग का कार्य करने से शुरुआत की थी
पति : मनीष गुप्ता पति: बीमा का काम करते हैं
पिता- बैंक में मैनेजर थे
संघ से सबंध: इनके पति शाखा में मुख्य शिक्षक रहे हैं। साथ ही कई दायित्व का निर्वहण किया रेखा गुप्ता के राजनीतिक दायित्व भाजपा की महिला मोर्चा में पहली राष्ट्रीय मंत्री थी वर्तमान में महिला मोर्चा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं सतीश उपाध्याय जब प्रदेश अध्यक्ष थे तब उनके साथ वह प्रदेश महामंत्री थी।
2015 में पहला विधानसभा चुनाव लड़ीं, लेकिन 10,978 वोट से हार गईं
2020 में वह दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ीं, लेकिन 3,440 वोट से फिर हार मिली
2025 में वह विधानसभा का तीसरा चुनाव लड़ी और 29,595 वोटों से जीतीं