Search News

Kawasaki की पावरफुल स्पोर्ट्स बाइक Ninja ZX-4R पर 40 हजार रुपये की छूट, जानें फीचर्स

Kawasaki मई 2025 में अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक Ninja ZX-4R पर 40 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.39 लाख रुपये हो गई है। जानें इसके इंजन, ब्रेकिंग सिस्टम और एडवांस फीचर्स।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 24, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

कावासाकी ने मई 2025 में अपनी दमदार स्पोर्ट्स बाइक Kawasaki Ninja ZX-4R पर 40 हजार रुपये की भारी छूट की घोषणा की है। यह ऑफर इस महीने के अंत तक मान्य है। डिस्काउंट के बाद बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 8.79 लाख रुपये से घटकर 8.39 लाख रुपये हो गई है। इस बाइक में 399cc का लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन फोर-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 77 hp की पावर और 39 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह कावासाकी की सबसे किफायती इनलाइन-फोर स्पोर्ट्स बाइक्स में गिनी जाती है। सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें ट्रेलिस फ्रेम के साथ आगे 37mm यूएसडी फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है, जिसमें प्रीलोड एडजस्टमेंट की सुविधा है। ब्रेकिंग के लिए आगे 290mm ड्यूल डिस्क और पीछे 220mm सिंगल डिस्क ब्रेक दिया गया है। साथ ही, इसमें 120/70-ZR17 फ्रंट और 160/60-ZR17 रियर टायर मिलते हैं। बाइक में कई एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे कि 4.3-इंच की TFT स्क्रीन, मल्टीपल राइडिंग मोड्स और डिजिटल कनेक्टिविटी फीचर्स। यह बाइक पावर, स्टाइल और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करती है।

Breaking News:

Recent News: