कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क,सरोजिनी नगर, लखनऊ।
सरोजिनी नगर में प्रशासन ने एक फर्म के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
उप जिलाधिकारी सरोजनी नगर के आदेश पर बुधवार को वनप्लस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड फर्म का बकाया धनराशि 1 करोड़ 27 लाख 67 हजार 672 रुपये व ब्याज ना अदा करने के कारण फर्म के कार्यालय को सीज कर दिया गया। उप जिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार ऋतुराज शुक्ला व अमीन मान सिंह द्वारा फर्म के डायरेक्टर रणवीर सिंह द्वारा ग्राहकों का भारी भरकम बकाया न अदा करने के चलते उनके कार्यालय पर मंगलवार को ताला लगाकर सीज करने की कार्रवाई की गई।
