कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। राजधानी लखनऊ बी-ब्लाक, राजाजीपुरम में पति,ननद और ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने खुदकुशी कर ली है। फिलहाल मृतक महिला के परिवारवालों ने आरोप लगाया है कि ससुरालवालों ने उसे मानसिक रूप से बहुत प्रताड़ित किया, जिससे उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए थाना तालकटोरा में एफआईआर दर्ज करवाई है। परिजनों का कहना है कि राजाजीपुरम निवासी प्रकाश अवस्थी के पुत्र अभिषेक अवस्थी के साथ विवाह हिन्दू रीति रिवाज से सम्पन्न हुआ था । जिससे अभिषेक अवस्थी को दो पुत्र प्राप्त हुए।मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि शादी के कुछ महीनों के बाद से ही मेरी बेटी के ससुराल वाले निरन्तर कम दहेज देने को लेकर गरीब घर की लड़की आदि शब्दों का प्रयोग करके ताना मारा करते थे। जबकि उस समय मैंने अपनी सामर्थ के अनुसार विवाह में लगभग 25 लाख रूपया खर्च किया था। सुसराल वालों की ओर से कम दहेज को लेकर ताना मारना, शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना व पति अभिषेक के द्वारा उसके साथ मारपीट करते रहना लगातार शामिल रहा , जिसकी शिकायत मेरी पुत्री मुझसे, अपनी बहनों व भाई से निरन्तर करती रहती थी। अपने दामाद अभिषेक अवस्थी को मैंने व मेरे परिवार वालों ने उनके घर जाकर बहुत समझाया बुझाया। उसके बाद वहां से लौटने पर पति अभिषेक अवस्थी, सास उर्मिला अवस्थी व ससुर राम प्रकाश अवस्थी ने मेरी पुत्री को गंदी गंदी गालियां दी तथा उसे मारते पीटते रहे।
राम प्रकाश अवस्थी व अभिषेक अवस्थी का एक स्कूल अवस्थी पब्लिक स्कूल के नाम से चल रहा है, जिसके निर्माण में इन लोगों ने मेरी पुत्री से 20,00,000/- अपने बाप से लाने के लिए दबाव डाला और कहा कि यदि तुम रूपये नहीं लाओगी तो हम तुम्हें मरवा देंगे। इसकी जानकारी मेरी पुत्री ने मुझे व मेरे घर वालों को दी जिसको सुनकर मेरे घर वाले काफी परेशान हो गये क्योंकि वह इन लोगों की इस मांग को पूरी करने में असमर्थ थे। पिछले कुछ महीनों से मेरी पुत्री की बडी ननद मीनाक्षी अवस्थी (नेहा) अपने घर आयी हुई थी ।
नेहा के घर आने के बाद से ही घर के सभी लोग मेरी पुत्री को और ज्यादा मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडित करने लगे और कहते थे कि यहां से चली जाओ नहीं तो तुम्हें घर से निकाल देंगे। तुम्हारा यहां कोई नहीं है मुझे तुमसे छुटटी मिले और मैं पुनः विवाह कर सकूं। इस सम्पूर्ण क्रम की घटना की जानकारी मेरी बड़ी बेटी नीतू पाण्डेय को मेरी छोटी बेटी मृतका अमिता अवस्थी ने आत्महत्या से एक दिन पूर्व दी थी जिसकी जानकारी मेरी पुत्री ने घर के अन्य सदस्यों को बतायी थी।
मृतक पुत्री अक्सर कहा करती थी कि पति अभिषेक अवस्थी फोन पर अक्सर व्यस्त रहते हैं और हमें इनके चाल चलन पर शक होता है कि शायद इनका किसी अन्य महिला से चक्कर चल रहा है। इसकी जानकारी भी उसने अपनी बहन नीतू पाण्डेय को दी। हमें पूर्ण विश्वास है कि दिनांक 25 जनवरी को घर में मौजूद ननद नेहा, अवस्थी, पति अभिषेक अवस्थी, सास उर्मिला अवस्थी इन तीनों लोगों ने मिलकर मेरी पुत्री को इतना प्रताड़ित किया कि वह आत्महत्या के लिए मजबूर हो गयी।इन लोगों ने उसको ताने मार मार कर इतना उकसाया कि उसको आत्महत्या करने के सिवा कोई और रास्ता नहीं दिखा। पुत्री की मृत्यु से सभी लोग मानसिक रूप से काफी व्यथित थे इसलिए मृतक महिला का परिवार तत्काल उक्त घटना की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका।
