कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। प्रयागराज महाकुंभ 2025 की तैयारियों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक सुदृढ़ता के लिए सात नए अधिकारियों की तैनाती की है। इनमें कानपुर नगर के डीसीपी श्रवण कुमार सिंह भी शामिल हैं, जिन्हें महाकुंभ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कदम कुंभ मेले की सुरक्षा, व्यवस्था और समन्वय को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है।
नए अधिकारियों के शामिल होने से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है, खासकर इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन के सुचारू संचालन के लिए। इस बार महाकुंभ में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, ऐसे में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
