Search News

Malihabad News:ससुराल गये युवक का सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा मिला शव,मुक़दमा दर्ज

यूपी
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhizz Times
  • Updated: February 5, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क,लखनऊ । ससुराल गये युवक का गांव के बाहर शव  मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया है। मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम फूलचन्द खेड़ा निवासी मुकेश कुमार 28 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल यूपी 32 ईएल 3023 से सोमवार देर रात अपनी ससुराल गया था। जिसका शव दूसरे दिन मंगलवार को खून से लथपथ ग्राम कसमंडी कलां गांव के बाहर मजार के निकट पड़ा मिला। राहगीरों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।

 सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक के परिवार में उसके पिता अजय कुमार, तीन भाई मनोज कुमार, राजवीर व अनुज कुमार, माँ  रीता, पत्नी अंजली व एक लड़की शिवांगी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Breaking News:

Recent News: