कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क।उत्तर प्रदेश सरकार आज 2025 का बजट पेश करने जा रही है, और इससे जुड़ी बड़ी घोषणाओं की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में इस बजट में राज्य के विकास, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, और किसानों के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा हो सकती है। इसके अलावा, महिलाओं और युवा वर्ग के लिए भी विशेष योजनाओं की घोषणा हो सकती है। राज्य में रोजगार सृजन, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, और अन्य विकासात्मक पहलों पर भी जोर दिया जा सकता है। बजट को लेकर विशेषज्ञों और जनता में भी उत्सुकता बनी हुई है।
20 Feb 202510:19:37 AM
UP Budget 2025: धरातल पर उतारेगी लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की परियोजना
बजट से सरकार लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की परियोजनाओं को धरातल पर उतारेगी। सभी एक्सप्रेसवे को लिंक एक्सप्रेसवे के माध्यम से एक-दूसरे से जोड़ने की योजनाओं के लिए धनराशि मिलने की उम्मीद है। एक्सप्रेसवे एक दूसरे से जुड़ जाएंगे तो एक से दूसरे शहर पहुंचने में ना सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि प्रदेश में आर्थिक व कारोबारी गतिविधियां बढ़ेंगी। चार नये एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए बजट में धनराशि की व्यवस्था किए जाने की चर्चा है।
20 Feb 20259:55:27 AM
UP Budget 2025 Live: महिला सशक्तीकरण व महिला सुरक्षा के लिए बजटयोगी सरकार के इस बजट महिला सशक्तीकरण व महिला सुरक्षा के मद में भी अच्छा खासा बजट मिलने की उम्मीद है।
20 Feb 20259:49:43 AM
CM Yogi UP Budget: बजट में गन्ना किसानों के लिए भी इंतजाम
गन्ना किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान का इंतजाम भी बजट में दिखेगा। इसके अलावा किसानों को खाद, बीज आसानी से मिल सके इसका इंतजाम भी दिखेगा।
20 Feb 20259:47:19 AM
UP Budget 2025 Live: बजट में सभी वर्गों का रखा जाएगा ध्यान
मुख्यमंत्री ग्राम्य सड़क योजना के तहत वे सभी गांव शामिल किए जाएंगे जो अभी पक्के संपर्क मार्गों से अछूते हैं। सरकार बजट में समाज के सभी वर्गों को कुछ ना कुछ देती नजर आएगी। बजट के माध्यम से पर्यावरण रक्षा की योजनाओं को आगे बढ़ाएगी।