कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क,बीकेटी,लखनऊ।
बख्शी का तालाब चंद्रिका देवी रोड़ स्थित अंबकेश्वर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत छात्रों को टैबलेट वितरण कार्यक्रम तथा क्षितिज 2025 वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन इंस्टीट्यूशन परिसर में हुआ।वही इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सरोजनीनगर विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन किया,जिसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

मुख्य अतिथि ने छात्रों को दिए आशीर्वचन में कहा कि सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए,आपको बड़े सपने देखना होगा और उसके लिए आपको शत् प्रतिशत योगदान अपने काम में देना होगा,तभी आप एक सफ़ल व्यक्ति बन सकेंगे।बताया कि 2030 तक 85% नई नौकरियां बिल्कुल अलग तरह की होंगी,इसलिए सभी को अनुकूलनशीलता और रचनात्मकता को अपनाना जरूरी है।सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना से छात्र-छात्राओं की शिक्षा का स्तर काफी हद तक सुधरा है
.jpeg)
इसका मुख्य कारण रहा है कि आज के युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं,टैबलेट/स्मार्टफोन के माध्यम से छात्र-छात्राएं रोजगार परक शिक्षाएं भी स्वयं प्राप्त कर सकते हैं।अपने उद्बोधन के अंत में मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के सफ़ल आयोजन के लिए राघवेंद्र प्रताप, स्वीटी मिश्रा,जितेन्द्र मिश्रा,अंजलि पांडे,करुणेश तिवारी,विप्लव,अजय वर्मा,अमरीश वर्मा,अनुराग दवे सहित पूरी अंबकेश्वर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की टीम की सराहना किया।
विशिष्ट अतिथि लखनऊ चिड़ियाघर के उप निदेशक डॉ उत्कर्ष शुक्ला ने कहा कि क्षितिज 2025 वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन,जिस तरह इंस्टीट्यूशन द्वारा आयोजित किए गया है,यह अपने आप में एक मिशाल है,क्योंकि इस तरह के आयोजन में हिस्सा लेने से खिलाड़ियों में धैर्य,साहस और सहिष्णुता का विकास होता है तथा भाई चारे और सामूहिक सद्भाव की धारणा बढ़ती है,खेलकूद मानव मन को प्रसन्न और उत्साहित भी करती है,इसलिए सभी को इस तरह के आयोजनों में बढ़चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए।इस मौके पर अंबकेश्वर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक डॉ आरपी पांडे,अंबालिका ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटशनंस के अध्यक्ष अंबिका मिश्रा सहित अन्य सम्मानित लोग शामिल रहे।
