Search News

इटौंजा में अनियंत्रित होकर दुकानों पर पलटा कंटेनर,तीन की मौत

बीकेटी
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhizz Times
  • Updated: January 29, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। इटौंजा थानांतर्गत महोंना नगर पंचायत निकट गंगा गिरी बाबा मंदिर के पास मंगलवार रात्रि को एक तेज़ रफ़्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकानों में पलट गया,जिसमें कई लोग दब गए और तीन लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई।तथा अन्य पांच घायलों को ईलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इटौंजा थानांतर्गत नगर पंचायत महोंना कस्बे में सड़क किनारे मंगलवार रात लगभग दस बजे एक अनियंत्रित तेज़ रफ़्तार कंटेनर राजकुमार की इलेक्ट्रॉनिक,नीरज की मोबाईल,पिंटू की मैकेनिक,सूरज की मिठाई,मनीष की अंडा रोल,मुन्ना चौरसिया की पान की दुकानों में घुसते हुए बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया,हादसे के बाद मौक़े पर चीख पुकार मच गई, वही घटना की जानकारी पर मौक़े पर पहुंची राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ),दमकल और पुलिस ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फंसे लोगों को बाहर निकाला और आठ लोगों को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा,जहां शिवा(18)निवासी मुसपिपरी थाना इटौंजा,दिनेश(25) व संजीव(18)निवासी महोंना थाना इटौंजा को मृतक घोषित कर दिया।

वही नीरज और मुन्ना की हालत नाज़ुक होने के कारण ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है,जहां ईलाज ज़ारी है।वही मनीष रावत,गनेश और मनीष का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में चल रहा है।वही मृतक शिवा अपने मामा के वहा भागवत कथा सुनने आया था और देर शाम को घूमने के लिए मामा के घर से निकला था तभी हादसे का शिकार हो गया और दर्दनाक मौत हो गई।वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया और सड़क पर आ गए,जिससे ट्रैफिक जाम हो गया,हालाकि पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर हटाया और जेसीबी की मदद से कंटेनर को हटाकर एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ।

Breaking News:

Recent News: