Search News

करनैलगंज ब्लॉक में मनरेगा योजना में चल रहा है लूट का खेल ! जिम्मेदार खामोश...

गोण्डा
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: April 17, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। जिले के करनैलगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत पूरे अजब में इन दिनों मनरेगा में बड़े पैमाने पर धांधली का मामला सामने आया है।यहां फर्जी मस्टर रोल तैयार कर सरकारी धन की लूट की जा रही है।वह भी डंके की चोट पर।सबसे बड़ी बात तो यह है कि मनरेगा में धांधली की तमाम शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कुंभर्णी की नींद में सो रहे हैं और कार्रवाई करने के बजाय खाना पूर्ति कर मामलों को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।केंद्री य राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के जनपद में मनरेगा योजना को खुलेआम पलीता लगाया जा रहा है।इ स खेल में जिम्मेदार अधिकारियों की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता है।जिले के करनैलगंज ब्लॉक में मनरेगा योजना के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों में रोजाना कोई न कोई नया मामला देखने को मिल रहा है।ताजा मा मला ग्राम पंचायत रेक्साडिया और हीरापुर कमियार का है।हीरापुर कमियांऱ ग्राम पंचायत में कागज पर 60 श्रमि कों की फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है।अधिकारियों की उदासीनता का आलम यह है कि श्रमिकों की ओर से किए गए कार्यों का आंकलन भी सही ढंग से नहीं कर पा रहे हैं।ऐसे ही रेक्साडिया और पूरे अजब ग्राम पंचायत में भी का र्यस्थल पर जिस प्रकार से काम कराया जा रहा है,उसे देख कर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक श्रमिक दिन भर में कितना काम कर रहा है। 

यह पूरा खेल सिर्फ मानव दिवस बढ़ाने के चक्कर में किया जा रहा है।फर्जी मस्टर रोल जारी कर मानव दिवस बढ़ाने का प्रयास किया जा र हा है।ग्राम पंचायत रेक्साडिया में दयाराम के खेत के नन के के खेत तक मिट्टी पटाई का कार्य कागजों में चल रहा है।इस कार्य पर रोजाना 48 श्रमिकों की ओर से कार्य होना दिखाया जा रहा है,लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।इसी तरह पूरे अजब में दो कार्य के लिए  70 श्रमिकों की हाजिरी लगाई गई है,लेकिन धरातल की वास्त विकता चौंकाने वाली है।हैरत की बात यह है कि कार्य का सत्यापन करने वाले जिम्मेदार अधिकारी भी आंखें बंद करके सत्यापन कर दे रहे हैं।

 टीम गठित कर कराई जाएगी जांचः मंडलायुक्त
 

मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर की जा रही लूट के बारे में जिले के जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इस संबंध में जब देवीपाटन मंडल गोण्डा के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में भ्रष्टाचार किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि टीम गठित कर मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
 

Breaking News:

Recent News: