Search News

कुंभ मेला की वजह से गाड़ियों की डिलीवरी सप्लाई बंद बाजारों में उर्वरक खाद से लेकर खाद्यान्न सामग्री की हुई किल्लत किसान बेहद परेशान

SSS
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Santosh Yadav
  • Updated: February 1, 2025


संतोष यादव प्रयागराज


करछना प्रयागराज महाकुंभ के दौरान शहर में बड़े वाहनों के आवागमन पर लगी रोक के कारण डिलीवरी करने वाली गाड़ियों के बंद होने से जमुना पार गंगा पार कौशांबी प्रयागराज के आसपास अंचलों में दूकानों  एवं बाजारों से किसानों के लिए उर्वरक खाद की व्यापक पैमाने पर किल्लत हो गई है जिससे किसान बेहद परेशान है सप्लाई बंद होने के कारण मेले की वजह से गांव कस्बे में बाजारों में दुकानों से उर्वरक खाद की  दुकान पर न मिलने से किसान गेहूं की फसल में  खाद को लेकर बेहद परेशान हैं वहीं जनरल स्टोर किराना मर्चेंट खाद्यान्न की सामग्री वाली दुकानों पर माल सप्लाई न आने के कारण किराना अन्य मर्चेंट दुकानों पर सामानों की कमी हो गई है महाकुंभ के आयोजन के कारण सभी बड़े वाहनों को शहर में आवागमन पर 15 दिन से रोक लगा दी गई है जिसके कारण खाद्यान्न सामग्री उर्वरक अन्य आवश्यक चीज शहर से गांव देहात क़स्बों में सप्लाई पूरी तरह से बाधित हो गई है जिससे आम जनजीवन पर इसका पूरा असर पड़ रहा है किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि किसानों के फसलों को जिला प्रशासन उर्वरक से संबंधित भार वाहन गाड़ियों एवं खाद्यान्न सामग्री डिलीवरी करने वाली गाड़ियों के आवागमन के सुचारू रूप संचालित किए जाने की अपील की है जिससे लोगों के आम जीवन पर पढ़ रहे बुरा असर को और प्रभावित न हो सके करछना तहसील क्षेत्र में उर्वरक खाद बाजार में उपलब्ध नहीं है जिससे किसानों की फसल प्रभावित हो रही है,
 


 

Breaking News:

Recent News: