कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
भारत में इस साल मानसून ने 16 वर्षों में पहली बार समय से पहले, 24 मार्च को केरल में दस्तक दी है। मानसून की शुरुआत के साथ ही राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि बारिश का यह सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। केरल के कन्नूर और कासरगोड जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि बाकी 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को राज्य के 5 जिलों में रेड अलर्ट और 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहा। वहीं सोमवार के लिए 11 जिलों में रेड अलर्ट और शेष तीन में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा, गोवा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे राज्यों में भी आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।
