कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
दुनिया के भविष्य को लेकर एक बार फिर डर का माहौल बन गया है। सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा, एथोस सलोमे और निकोलस औजुला ने साल 2025 को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की हैं। कहा जा रहा है कि साल के अंत तक दुनिया एक विनाशकारी युद्ध की चपेट में आ सकती है। नास्त्रेदमस की मशहूर किताब Les Prophéties में भविष्यवाणी की गई है कि 2025 में यूरोप में एक बड़ा युद्ध शुरू होगा, जिससे ब्रिटेन सबसे अधिक प्रभावित होगा। वहीं, वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी गहरा झटका लग सकता है। हालांकि इसमें किसी देश का नाम स्पष्ट रूप से नहीं है, लेकिन हालिया भारत-पाकिस्तान टकराव ने इस भविष्यवाणी को नई गंभीरता दी है। दूसरी ओर, बुल्गारिया की प्रसिद्ध अंधी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां भी सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने दशकों पहले ही दक्षिण एशिया में एक इस्लामिक देश की बर्बादी की चेतावनी दी थी। हाल ही में जब भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई की, तब लोगों ने इन भविष्यवाणियों को सच मानना शुरू कर दिया।
बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां, जैसे 9/11 हमला, राजकुमारी डायना की मौत और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी आपदाएं, पहले ही सच साबित हो चुकी हैं। 2025 के लिए उन्होंने भयंकर भूकंप और बड़े सैन्य संघर्ष की चेतावनी दी थी। म्यांमार और थाईलैंड में हाल ही में आए जानलेवा भूकंप उनकी चेतावनियों से मेल खाते प्रतीत हो रहे हैं। अब सवाल यह है कि क्या 2025 में तीसरा विश्व युद्ध सचमुच शुरू हो सकता है? क्या दुनिया एक बार फिर भयानक तबाही की ओर बढ़ रही है? आने वाला समय ही इसका जवाब देगा, लेकिन इन भविष्यवाणियों ने निश्चित रूप से पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है।
