गोण्डा जिले मनरेगा बना भ्रष्टाचार का दरिया…
गोण्डा:पड़री कृपाल विकास खण्ड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुर्काडीहा में इन दिनों मनरेगा योजना में श्रमिकों की फ़र्ज़ी हाजरी लगा कर जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है,उक्त ग्राम पंचायत में हो रहे फर्जीवाडे से पंडरी कृपाल ब्लॉक सुर्खियों में बना हुआ है,उसके बावजूद जारी फर्जी वाड़े पर ज़िम्मेदारों के द्वारा कार्यवाही ढाक के तीन पात ही नज़र आई है।बताते चले ग्राम पंचायत तुर्काडीहा में का र्य गाटा संख्या 833 ककरहवा तालाब का सुंदरीकरण क राया जा रहा है जहां पर दो कार्य चल रहा है जिसमे दस मस्टर रोल चल रहा हैं पहले कार्य में 4749 से 4752 तक चालीस श्रमिकों को दर्शाया गया है और इन सभी मस्टर रो ल में एक ही लोगों की फोटो बार-बार अपलोड की गई है।जिसमें जमकर फर्जी हाज़री लगा क़र जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।वहीं दूसरे कार्य में गाटा संख्या 333 मर घट का सौंदरीकरण हो रहा है जिसमे भी चालीस श्रमिकों को कार्य करते हुए दिखाया गया है इस कार्य में भी एक ही लोगों की ऑनलाइन फोटो बार-बार अपलोड की गई है।अब देखना यह है केंद्र सरकार द्वारा संचालित महत्वा कां क्षी मनरेग योजना में जारी भ्रष्टाचार पर जिला प्रशासन सं ज्ञान लेता है या यूं ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए प्र शासन अनजान बना रहेगा और जिले में भ्रष्टाचार होता रहेगा।