कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर कर्नलगंज कोतवाली पुलिस अलर्ट रही।कर्नलगंज कोतवाली नगर पालिका क्षेत्र समेत अन्य मस्जिदों के बाहर पुलिस के ज वान मुस्तैद नजर आए।अपर पुलिस अधीक्षक ने भी भ्रम ण कर स्थिति पर नजर रखी।शांतिपूर्ण तरीके से नमाज संपन्न होने के बाद ही पुलिस वहां से हटी।वक्फ संशोधन बिल को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क है।शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस और ज्यादा अलर्ट रही। अफ सरों के निर्देश पर कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र की मस्जिदों में नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की रूपरेखा तय कर जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
कर्नलगंज नगर पालिका क्षेत्र की मस्जिद व ग्रामीण क्षेत्रों समेत अन्य मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात रही।अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय,के अलावा कोतवाली प्रभारी भी क्षेत्र में नजर बनाए रहे।इसके अलावा चौरी चौराहा,बालपुर,भौका,कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के आदि गाँवो में पुलिस ने पैनी नजर रखी नमाज के शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद पुलिस ने राहत महसूस की।कर्नलगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि पुलिस सतर्कता बरत रही है लोगों को भी कानून का पालन करने की अपील की गई।
