Search News

ट्रंप से क्यों खफा हुए मस्क? चार महीने में ही छोड़ा प्रशासनिक पद

एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन से अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। चार महीने पहले उन्हें डीओजीई प्रमुख बनाया गया था। क्या अब यह विभाग भी बंद हो जाएगा? जानें अंदरूनी कारण।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 29, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

उद्योगपति एलन मस्क  ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  के प्रशासन से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने अपने 'रिटायरमेंट' की घोषणा कर दी है। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में मस्क को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी  का प्रमुख नियुक्त किया गया था। इस विभाग का उद्देश्य सरकारी खर्चों में कटौती करना था। माना जा रहा है कि ट्रंप और मस्क के बीच बीते कुछ हफ्तों से खटास बढ़ गई थी। सोशल मीडिया पर दोनों की चुप्पी और व्हाइट हाउस के कार्यक्रमों में मस्क की अनुपस्थिति ने इस अटकल को और बल दिया। सूत्रों की मानें तो मस्क और ट्रंप के बीच नीति और स्वतंत्र निर्णयों को लेकर मतभेद बढ़ते जा रहे थे। मस्क के फैसले ने सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या अब डीओजीई विभाग भी समाप्त कर दिया जाएगा? हालांकि इस पर ट्रंप प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। मस्क ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाया लेकिन अब समय आ गया है कि वे निजी परियोजनाओं पर ध्यान दें। राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि ट्रंप और मस्क की यह दूरी भविष्य की अमेरिकी नीति और प्रशासनिक संरचना पर गहरा असर डाल सकती है।

Breaking News:

Recent News: