Search News

डाक्टर की लापरवाही से कटी बच्चे की ऊंगली, परिजनों के पूछने पर डाक्टर ने दी धमकी डाक्टरों को भगवान का का दर्जा दिया जाता है डाक्टर मरीजों के जान के साथ कर रहे खिलवाड़

SSS
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Santosh Yadav
  • Updated: January 4, 2025

 

प्रयागराज के रामपुर के जायसवाल नगर में अभयराज क्रिटिकल केयर अस्पताल में डाक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कुछ दिन पहले एक तीन साल के बच्चे को अपने अस्पताल में एडमिट किया जिसमे परिजनों ने कहा की बच्चे की ऊंगली थोड़ा टेढ़ी है तो डाक्टर ने कहा की प्लास्टिक सर्जरी करा कर ठीक कर देगे परिजनों ने डाक्टर को पैसा दे दिया बच्चे का इलाज शुरू हुआ बच्चे के ऊंगली में पट्टी बाधा गया पट्टी बधने के एक सप्ताह बाद बच्चा लगातार रोता रहा परिजनों ने डाक्टर को जानकारी दी तब डाक्टर और टीम ने बच्चे को बुलाकर ड्रेसिंग किया तो बच्चे की ऊंगली पूरी तरह काली पड़ चुकी थी परिजनों ने कहा की बच्चे की ऊंगली काली पडी है डाक्टर ने कहा आप परेशान ना हो सब ठीक हो जाएगा परिजन चुप रहे एक सप्ताह बाद बच्चे की ऊंगली पूरी तरह सड़ चुकी थी परिजनों ने तुरत इलाहाबाद के एक बड़े नर्सिंग होम में ले गए वहां बच्चे की ऊंगली कटना पड़ा परिजनों ने बच्चे को लेकर पुनः रामपुर में पूर्व डाक्टर के पास ले गए परिजनों ने कहा की जो डाक्टर आपके यहाँ मेरे बच्चे का इलाज किया उनको बुलाओ पहले तो aap लोगों ने कहा की बच्चे की ऊंगली में कोई दिक्कत नहीं आएगी लेकिन आप लोगों की लापरवाही से मेरे बच्चे की ऊंगली कटवाना पड़ा 
इतना सुनते ही डाक्टर आग बबूला हो गया पीड़ित परिजनों को धमकी दी की अपने बच्चे को लेकर चले जाओ दूबारा यहां दिखना मत 
डाक्टर की धमकी से डरे सहमे परिजन चले गए इस मामले की शिकायत परिजनों ने स्थानीय थाने में किया लेकिन गरीब पीड़ित को न्याय अभी तक नहीं मिला 
परिजनों ने कहा की यह कोई नया मामला नहीं है इस अस्पताल में आए दिन मरीजों के साथ घटनाएं घटती रहती है इसके बाद भी जिला स्वास्थ्य प्रशासन गहरी नींद में सोया है 
प्रयागराज मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा की यह मामला मेरे संज्ञान में आया है हम इसकी जांच करा कर कार्यवाही करेगें

 

Breaking News:

Recent News: