Search News

दहलीज पर खतरा, सीमावर्ती राज्यों में मॉक ड्रिल अचानक रद्द

जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और चंडीगढ़ में 29 मई को होने वाला नागरिक सुरक्षा अभ्यास 'ऑपरेशन शील्ड' स्थगित कर दिया गया है। गृहमंत्री अमित शाह के जम्मू और पुंछ दौरे से पहले सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 29, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क। 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जम्मू और पुंछ दौरे से पहले देश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है। पाकिस्तान सीमा से सटे राज्यों जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और चंडीगढ़ में 29 मई को होने वाला नागरिक सुरक्षा अभ्यास ‘ऑपरेशन शील्ड’ स्थगित कर दिया गया है। जम्मू जिला प्रशासन द्वारा बुधवार शाम बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जम्मू के डिप्टी कमिश्नर ने की, जिसमें पुलिस विभाग और सिविल डिफेंस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में तय किया गया कि गृहमंत्री के दो दिवसीय दौरे के मद्देनजर मॉक ड्रिल को स्थगित किया जाए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा ध्यान केंद्रित किया जा सके। गृह मंत्री अमित शाह वीरवार से जम्मू और पुंछ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जहां वे हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार सुरक्षा हालात की समीक्षा करेंगे। साथ ही पुंछ में आतंकी हमलों के पीड़ित परिवारों से मुलाकात भी करेंगे। हरियाणा सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने भी पुष्टि की है कि ऑपरेशन शील्ड फिलहाल स्थगित कर दिया गया है और आगे की तारीख बाद में तय की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि यह फैसला प्रशासनिक और सुरक्षा कारणों के चलते लिया गया है। इस निर्णय से सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा को लेकर सरकार की गंभीरता और तैयारियों का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Breaking News:

Recent News: