Search News

पटाखा फैक्ट्री बना मौत का जाल, पंजाब की फैक्ट्री में धमाके से चार की जान गई

पंजाब के मुक्तसर साहिब में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 4 मजदूरों की मौत और 27 के घायल होने की खबर है। पुलिस जांच जारी, फैक्ट्री की दो मंजिलें ढह गईं।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 30, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले के सिंघेवाला-फुतूहीवाला गांव के खेतों में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में देर रात करीब 12:50 बजे जोरदार धमाका हो गया। हादसे में चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 27 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बठिंडा एम्स में भर्ती कराया गया है। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि फैक्ट्री की दो मंजिलें पल भर में ढह गईं।बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में पटाखा निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी ठेकेदार राज कुमार के अधीन हो रहा था, जो घटना के बाद से फरार है। फैक्ट्री के मालिक तरसेम सिंह हैं। पुलिस ने घटनास्थल से हरियाणा नंबर की एक लोडिंग गाड़ी और पटाखा ब्रांड कॉर्सेर के खाली बक्से बरामद किए हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Breaking News:

Recent News: