कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
पीलीभीत के नगर पालिका परिषद पूरनपुर के सफल दो साल पूरे होने पर समर्थक मना रहे हैं। खुशी इस कार्यक्रम के दौरान समर्थको एवं सभासदों ने नगर पालिका के कार्यों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाल कर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष की जमकर प्रशंसा की हैं।साथ ही नगर के विकास में नगर पालिका की भूमिका को भी सराहा गया रहा हैं। समर्थको ने नगर पालिका के कार्यों का प्रदर्शन
कर नगर पालिका द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों,जैसे कि स्वच्छता अभियान,सड़क निर्माण,जल आपूर्ति, तिरंगा चौक, कोतवाली के पास स्थित व्यायाम शाला, राजगीरों के पीने के लिए फ्रीजर,तिरंगा चौक,नाले, सड़कों पर रंग बिरंगी लाइट, और अन्य विकास परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया। उपलब्धियों को सराहा है।नगर के विकास में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया है।नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने नगर को और अधिक स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने की बात कही है। नगर पालिका परिषद सभासद नादिर रजा बरकाती ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता को फूलों का गुलदस्ता देकर नगर पालिका द्वारा कराए गए 2 साल के विकास कार्यों के लिए धन्यवाद किया है।