Search News

पूर्वोत्तर में भारी बारिश और दिल्ली-राजस्थान में मौसम में बदलाव, जानिए कहां तक पहुंचा मानसून

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़े, दिल्ली और राजस्थान में मौसम ने ली करवट। जानिए IMD के मुताबिक कहां तक पहुंचा मानसून और कैसा रहेगा आगे का मौसम।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: June 3, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। पूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मिजोरम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में जलभराव और भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और राजस्थान में भी मौसम ने करवट ली है। दिल्ली में मंगलवार को हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। रविवार को भी राजधानी में हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम सुहावना हो गया था। राजस्थान में सोमवार को अचानक मौसम बदला और कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अभी भी तेज गर्मी का असर बना हुआ है और लोग गर्मी से परेशान हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि इस बार मानसून की रफ्तार कुछ धीमी है, लेकिन पूर्वोत्तर राज्यों में इसकी सक्रियता बनी रहेगी। आने वाले दिनों में देश के अन्य हिस्सों में भी धीरे-धीरे मानसून के प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

Breaking News:

Recent News: