Search News

पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में निधन, वेटिकन में ली अंतिम सांस

देश
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: April 21, 2025

कैनविज टाइम्स,अन्तर्राष्ट्रीय डेस्क। कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने सोमवार, 21 अप्रैल 2025 को वेटिकन में अंतिम सांस ली। उनकी सेहत पिछले कुछ समय से नाजुक थी, और उन्हें फेफड़ों और किडनी में गंभीर संक्रमण था।​

पोप फ्रांसिस को 14 फरवरी 2025 को रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। उनकी स्थिति में कुछ सुधार भी देखा गया था, लेकिन अंततः उनकी सेहत में गिरावट आई। पोप फ्रांसिस का निधन कैथोलिक समुदाय के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी नेतृत्व क्षमता और धार्मिक योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।​

Breaking News:

Recent News: