Search News

बिना सूचना दिए जेई ने हॉस्पिटल की बिजली काटी, मरीज परेशान हॉस्पिटल के प्रबंधक ओम प्रकाश पाण्डेय व जेई से बातचीत का पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

SSS
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Santosh Yadav
  • Updated: February 2, 2025

संतोष यादव प्रयागराज 

 प्रयागराज नैनी क्षेत्र के रामनगर चौराहा स्थित पारस हॉस्पिटल में अचानक बिजली गुल होने से हड़कंप मंच गया। जब तक कुछ समझ आता तब तक अरैल पावर हाउस की विद्युत विभाग की टीम बिजली काट कर चले गए। जब प्रबंधक ओम प्रकाश पाण्डेय को जानकारी हुई तो संबंधित अधिकारियो से इसकी शिकायत की। पर कोई निष्कर्ष नहीं निकला।
हॉस्पिटल के प्रबंधक ने शासन प्रशासन और सम्बंधित अधिकारीयों से जल्द से जल्द कार्रवाई का अनुरोध किया है साथ ही प्रबंधक ओम प्रकाश पाण्डेय ने जेई पर आरोप लगाते हुए बताया कि नैनी विद्युत स्टेशन के जेई मंगला प्रसाद ने पारस हॉस्पिटल की बिजली को बिना लिखित सूचना दिए बिजली काट दिए। जिससे मरीजों को बहुत ज्यादा दिक्कत हुई है मरीज परेशान हुए हैं बाहरी श्रद्धालु मरीज गंभीर हालत में आए थे बिजली काट देने के वजह से मरिज परेशान हुए और उनके परेशानी के कारण जेई मंगला प्रसाद है जिसे अस्पताल से कोई लेना-देना नहीं होगा जेई मंगला प्रसाद ने अचानक से बिजली कट करके हॉस्पिटल मालिक ने आरोप लगाया कि   गलत पैसे की डिमांड की और पैसा ना देने पर बिजली कटी रहेगी ऐसा उन्होंने चलेंगे दिया अस्पताल में किसी प्रकार की मरीज को अगर कोई दिक्कत होती है बिजली न रहने के कारण तो उसका जिम्मेदार खुद के मंगला प्रसाद होंगे जबकि बिजली मंगला प्रसाद के गड़बड़ी के द्वारा हॉस्पिटल मालिक के पास कोर्ट का हिस्ट्री ऑर्डर होने के बावजूद उन्होंने कोर्ट को चैलेंज किया और यह बोला कि मैं कोर्ट के चैलेंज को कुछ नहीं मानता हूं मैं अपने मन से कार्रवाई करूंगा आपको जहां जाना हो जाइए नहीं तो आप मुझे पैसा दीजिए। अपने पद का धौंस दिखाने लगे। आप को बता दें की हॉस्पिटल के प्रबंधक ओम प्रकाश पाण्डेय व जेई से  बातचीत का पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Breaking News:

Recent News: