बीकेटी,लखनऊ
बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के मानपुर लाला गांव में दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं सहित लगभग आधा दर्जन लोगों पर जान से मारने की नियत से लाठी डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया,घटना की सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुंची पुलिस को देखते ही दबंग युवक मौक़े से नौ दो ग्यारह हो लिए,वही पीड़ित शिकायतकर्ता पुनीत सिंह पुत्र धीरेंद्र निवासी मानपुर लाला के अनुसार रविवार दोपहर लगभग दो बजे हम लोग गांव के बाहर मैदान में दोस्तों के साथ मैच खेल रहे थे तभी विपक्षी दुर्गेश,सुरेंद्र, करन,अनिल,सुधीर तथा दो अज्ञात युवक साथ में आए और गंदी गंदी गालियां देने लगे,वहीं इसके बाद पीड़ित पुनीत वापस अपने घर चला आया तो पीछे से उसके विपक्षी लोहे की रॉड व लाठी डंडों से लैस होकर पुनीत के घर आए और पुनीत कुमार उसके चाचा उपेंद्र,चाची प्रीति, भाई रोहित व विक्की को पीट-पीट कर घायल कर दिया।वही मौक़े पर पहुंची बीकेटी पुलिस को आता देख विपक्षी युवक मौके से फरार हो गए।वहीं पुनीत कुमार के विपक्षी करन के द्वारा भी मारपीट का शिकायती पत्र बीकेटी पुलिस को दिया है,जिसमे उन्होंने पुनीत कुमार की तरफ़ से मारपीट करने का आरोप लगाया है।थाना प्रभारी निरीक्षक बीकेटी संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है,घायलों का मेडिकल करवाया गया है,घटना की जांचकर जल्द एफआईआर दर्ज़ कर ली जाएगी।
