Search News

भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन चावला का निधन, थर्ड जेंडर को दिया था अन्य श्रेणी में स्थान

भारत
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhizz Times
  • Updated: February 1, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, नवीन चावला का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार थे। उनके निधन पर भारत के चुनाव आयोग की ओर से एक विज्ञप्ति जारी की गई, जिसमें उनके योगदान को सराहा गया।

नवीन चावला अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण सुधारों का नेतृत्व करने के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में 2009 के लोकसभा चुनाव हुए थे, जो भारतीय चुनावी इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहे। विशेष रूप से, चावला ने थर्ड जेंडर (तीसरे लिंग) को वोट देने और चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने का अधिकार दिलाने की दिशा में भी अहम कदम उठाए थे। उनके द्वारा थर्ड जेंडर को ‘अन्य’ श्रेणी में शामिल करने का फैसला एक ऐतिहासिक कदम था, जिसने भारतीय चुनावों में समानता और समावेशन को बढ़ावा दिया।

Breaking News:

Recent News: