कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून 2025 तक देश में कोविड-19 के एक्टिव केस बढ़कर 3961 हो गए हैं। इस दौरान 4 लोगों की मौत भी हुई है, जिससे चिंता का माहौल बना हुआ है। मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा 47 मामले दिल्ली में सामने आए हैं। दिल्ली में अब तक 483 एक्टिव केस दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं, केरल में सबसे ज्यादा 1435 एक्टिव केस हैं, जो कि पूरे देश में सबसे अधिक हैं।
किन राज्यों में मिले कितने केस?
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में एक्टिव मामलों की स्थिति इस प्रकार है:
केरल: 1435
महाराष्ट्र: 632
दिल्ली: 483
कर्नाटक: 388
तमिलनाडु: 337
तेलंगाना: 305
गुजरात: 220
पश्चिम बंगाल: 161
अन्य राज्यों में भी कुछ नए मामले सामने आए हैं लेकिन संख्या अपेक्षाकृत कम है।
कहां हुई कितनी मौतें?
कोरोना से अब तक देश में 4 मौतें दर्ज की गई हैं:
दिल्ली: 22 वर्षीय महिला की मौत
तमिलनाडु: 25 वर्षीय पुरुष की मौत
महाराष्ट्र: 44 वर्षीय पुरुष की मौत
केरल: 1 शख्स की मौत
सरकार की तैयारियां
स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है और राज्यों को निगरानी बढ़ाने और टेस्टिंग तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क का प्रयोग करें और हाथों की सफाई पर ध्यान दें।
