कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। मंगलवार रात्रि को इटौंजा थानांतर्गत महोंना में हुए सड़क हाद़से में तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।वही घटना की जानकारी पाकर गुरुवार को संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय ने दर्जनों पदाधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मुआयना किया तथा मृतक व घायलों के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दिया।

इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि महोंना में यह हृदय विदारक दुर्घटना घटित हुई है,तेज स्पीड से आ रहे कंटेनर न0 यूके08सीके6948 ने पांच पक्की दुकानों को मलबे में बदल दिया था और इस घटना में धनेश पुत्र राम नारायण उम्र 22 वर्ष,संजू पुत्र रामनारायण उम्र 21वर्ष निवासी महोना थाना इटौंजा,शिवा पुत्र अमरेश रावत मुसपिपरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे,जिनका अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

वही संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल बीकेटी इकाई के अध्यक्ष वेदरतन सिंह ने इस मौक़े पर कहा कि दुख की इस घड़ी में संगठन सभी व्यापारियों के साथ है,पीड़ित परिवार सहित सभी व्यापारियों ने बताया कि इससे पहले यहां पर कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से कई बार स्थानीय लोगों ने स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए कहा,लेकिन एक बात भी हम लोगों की नही सुनी गई अगर पहले स्पीड ब्रेकर बन जाता तो शायद इतनी बड़ी घटना न होती और इतनी बड़ी घटना घटित होने के बाद प्रशासन ने महोंना में स्पीड ब्रेकर बनवाए।वही राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग कि है की उचित मुआवजा के रूप में हर एक मृतक परिवार को 50-50 लाख एवं घायल व्यापारी को 25 -25 लाख रुपए मदद के रूप में सरकार द्वारा दिया जाए।

वही इस मौक़े पर उपाध्यक्ष कौशलपति शुक्ला,विनोद कुमार अवस्थी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप सिंह मिडिया प्रभारी,राजकुमार गुप्ता प्रदेश मीडिया प्रभारी,संयुक्त मंत्री मनोज कुमार रावत सहित अन्य पदाधिकारी/व्यापारी मौजूद रहे।
