कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। बख्शी का तालाब क्षेत्र के अर्जुनपुर बाबापुरवा स्थित मां कमला देवी श्री पीतांबरा विद्यापीठ औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना" के तहत निशुल्क टैबलेट वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस मौक़े पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राजेश वर्मा,पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर,लखनऊ उत्तर से विधायक नीरज बोरा तथा बीकेटी विधायक योगेश कुमार शुक्ला ने 200से अधिक छात्रों को निशुल्क टैबलेट का वितरण किया।

सर्वप्रथम मुख्यअतिथि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया जिसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।इस मौक़े पर पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है और टैबलेट उपलब्ध कराकर उनकी डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना है।यह योजना छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा,डिजिटल संसाधनों तक सरलता से पहुंचाने में सहायक प्रदान करती है।इस मौक़े पर पूरे संस्थान परिवार को बधाई देते हुए इसी तरह और उन्नति की ओर आगे बढ़ने का शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।वहीं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि यह योजना युवाओं को आगे बढ़ने में बहुत सहायक साबित होंगी, कहा कि सभी युवाओं को आत्मनिर्भर बनना है,सरकार का लक्ष्य है कि युवाओं को नौकरी लेने वाला नही नौकरी देने वाला बनाना है,जिसको लेकर कई आत्मनिर्भरता को लेकर कल्याणकारी योजनाएं केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही है,जिसका लाभ युवा ले रहें है।उन्होंने कहा कि विवेक तो सभी के पास होता है लेकिन वह अपने विवेक को किस रूप में इस्तेमाल करता है पॉजिटिव प्रयोग हमेशा भविष्य को बनाता है और नेगेटिव विवेक हमेशा बर्बादी का कारण बनता है।

वही लखनऊ उत्तर के विधायक ने भी छात्रों को संबोधित किया और कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान चला रही है जिसके अंर्तगत विभिन्न ट्रेडों से आईटीआई पास युवाओं को पांच लाख़ रुपए बिना गारंटी बिना ब्याज के बैंक से उपलब्ध करा रही है।जिसका लाभ सभी आईटीआई पास प्रशिक्षित लोग ले सकते है।वही इस मौक़े पर संस्थान के चेयरमैन डाoसुरेंद्र प्रताप सिंह ने भी छात्रों को संबोधित कर शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।वही मुख्य अतिथि द्वारा संस्थान के प्रधानाचार्य सहित समस्त शिक्षकों/कर्मचारी का इस भव्य कार्यक्रम के सफ़ल आयोजन की बधाई दी।

