कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। भारत ने बांगलादेश में शेख मुजीबुर्रहमान के आवास पर हुए हमले को लेकर युनूस सरकार से कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसे गुंडागर्दी करार देते हुए कहा कि यह घटना लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक विरोधियों के सम्मान के खिलाफ है। भारत ने बांगलादेश सरकार से इस हमले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
यह रैली इंटरनेट मीडिया पर ''बुलडोजर जुलूस'' के आह्वान के बाद की गई। हसीना के भारत से एक ऑनलाइन संबोधन के विरोध में यह कदम उठाया गया था। इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। वहीं, इस घटना पर भारत की ओर से भी चिंता जाहिर की गई है।
मुजीबुर्रहमान के आवास पर हमला बेहद निंदनीय: भारत
भारत ने इस घटना को गुंडागर्दी करार दिया है। भारत की यह प्रतिक्रिया गुरुवार शाम को आई। उससे पहले दिन में बांग्लादेश की सरकार ने ढाका में भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब कर देश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के वर्चुअल भाषण को लेकर अपनी आपत्ति जताई।
