Search News

विराट कोहली की चोट पर शुभमन गिल ने दी बड़ी अपडेट, बताया-किंग दूसरा वनडे खेलेंगे या नहीं

क्रिकेट
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhizz Times
  • Updated: February 7, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क।भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली की चोट पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। गिल ने बताया कि कोहली के दाहिने घुटने में हल्की सूजन थी, लेकिन वह अगले मैच तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे। 

गिल ने कहा, “जब हम सुबह उठे तो पता चला कि विराट को घुटने में हल्की सूजन थी। वह पिछली शाम अभ्यास सत्र तक फिट महसूस कर रहे थे। चिंता करने वाली कोई बात नहीं है। वह अगले मैच तक निश्चित रूप से फिट हो जाएंगे।”  

पहले वनडे में कोहली की अनुपस्थिति में, गिल ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 87 रनों की शानदार पारी खेली, जिससे भारत को 4 विकेट से जीत मिली।  

 

Breaking News:

Recent News: