Search News

श्रद्धांलुओं की सेवा मे जुटी डॉ सोनी कुशवाहा

पुनीत कार्य करने सें मन कों मिलता है शांति
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Rahul Singh
  • Updated: February 20, 2025

महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी डॉक्टर सोनी कुशवाहा 

 

राहुल सिंह 

-------------

कोरांव प्रयागराज तीर्थंराज प्रयागराज महाकुंभ 2025  के अवसर पर कोरांव की प्रख्यात महिला सर्जन डॉक्टर सोनी कुमारी ने श्रद्धालुओं की सेवा करने का निर्णय लिया है। नैनी सड़वा मोड़ के आगे बाहर की गाड़ियों का जाना अक्सर बंद रहता है, जिससे श्रद्धालुओं को घाट तक की पैदल यात्रा करनी पड़ती है।

डॉक्टर सोनी कुशवाहा ने इन श्रद्धालुओं का कष्ट देखकर उनकी सेवा करने का निर्णय लिया है। उनके अस्पताल के सामने ही श्रद्धालु गाड़ी से उतरते हैं और वहां से घाट तक की पैदल यात्रा करते हैं।

डॉक्टर सोनी कुशवाहा द्वारा लगातार मरीजों का निःशुल्क परामर्श एवं दवाई का वितरण किया जा रहा है। साथ ही, भूखे लोगों को खिचड़ी, हलवा, बिस्किट पानी  आदि का वितरण किया जा रहा है।

डॉक्टर सोनी कुशवाहा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सेवा करने में उन्हें आत्मिक आनंद की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा, "यदि व्यक्ति नर के रूप में नारायण को पहचानने लगे तो सारी दुनिया के दुख क्लेश खत्म हो जाएंगे, लड़ाई झगड़े स्वतः ही बंद हो जाएंगे।"

डॉक्टर सोनी कुशवाहा ने हाल ही में गरीब असहाय लोगों का जगह-जगह कैंप लगाकर इलाज किया साथ  ही शर्दी कड़ाके की ठंड मे जरूरतमंद लोगो कों लगभग 1000 कंबल का वितरण भी किया गया था।

डॉ सोनी कुमारी यमुनापार की बेहद प्रतिष्ठित महिला चिकित्सक हैं। हजारों लोग उनके इलाज से लाभान्वित हो चुके हैं एवं सैकड़ो निःसंतान महिलाओं को उनके इलाज से संतान की प्राप्ति हुई है।

इस सेवा कार्य के लिए डॉक्टर सोनी कुशवाहा को श्रद्धालुओं की ओर से धन्यवाद और आशीर्वाद मिल रहा है। उनकी इस सेवा कार्य की जिले भर में प्रशंसा हो रही है।

Breaking News:

Recent News: