Search News

सिक्किम में मौसम की मार: भूस्खलन से सैन्य शिविर तबाह, जवानों की तलाश जारी

सिक्किम के छातेन में भूस्खलन से आर्मी कैंप तबाह, 3 जवानों की मौत और 6 लापता। लाचुंग में फंसे 1000 पर्यटक रेस्क्यू। मणिपुर में बाढ़ से 3365 घर क्षतिग्रस्त।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: June 2, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

सिक्किम के मंगन जिले में लगातार भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। छातेन इलाके में सोमवार तड़के हुए भीषण भूस्खलन से एक आर्मी कैंप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सेना के तीन जवान  हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मुनिश ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखड़ा की मौके पर मौत हो गई। छह जवान अब भी मलबे में लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने जानकारी दी कि लाचुंग में फंसे 1000 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया है। ये सभी पर्यटक 30 मई से भारी बारिश और सड़क मार्ग बाधित होने के कारण फंसे हुए थे। वहीं मणिपुर में लगातार बारिश और बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। राज्य में अब तक 3365 घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और 31 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। कई जिलों में सड़कें जलमग्न हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अभी भी मौसम की स्थिति चुनौतीपूर्ण है, लेकिन लापता जवानों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। एयरलिफ्ट और स्थानीय संसाधनों की मदद से राहत कार्य चलाया जा रहा है।

Breaking News:

Recent News: