कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने जनसंपर्क अभियान के चौथे दिन सभी जनपदों में अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठन की मांगों और कर्मचारियों के अधिकारों को जनमानस के बीच लाना था। जूनियर इंजीनियरों ने अपने मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और इस प्रयास को संगठन की एकजुटता बढ़ाने के रूप में देखा गया। इसके साथ ही, अभियान के दौरान जनजागरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।
अब देश में केंद्र और राज्य सरकारों के चुनाव एक साथ होंगे। इसका मतलब है कि चुनावी खबरों का एक तय मौसम होगा। केंद्रीय कैबिनेट ने गत गुरुवार को ही एक देश-एक चुनाव से जुड़े विधेयकों को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में आज एक देश-एक चुनाव का संशोधन बिल पेश किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहले कार्यकाल से ही एक देश-एक चुनाव की व्यवस्था अपनाने की जरूरत पर जोर देते रहे हैं। उनकी सोच है कि नेताओं को चार वर्ष तक शासन व्यवस्था और नीतियों को लागू करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और एक वर्ष राजनीति करनी चाहिए।
