Search News

लखनऊ नगर निगम: नगर आयुक्त गौरव कुमार का निर्माण परियोजनाओं और स्कूलों का निरीक्षण

लखनऊ नगर आयुक्त गौरव कुमार ने जोनल कार्यालय, म्युनिसिपल नर्सरी स्कूल और इको हाई-टेक नर्सरी का निरीक्षण कर अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: July 25, 2026

लखनऊ नगर आयुक्त गौरव कुमार ने निर्माणाधीन परियोजनाओं और स्कूलों का किया निरीक्षण, तेजी लाने के निर्देश

लखनऊ नगर निगम समाचार: शुक्रवार को लखनऊ के नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शहर में चल रही कई विकास और निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखते हुए तय समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

जोनल कार्यालय निर्माण में तेजी लाने का निर्देश

निरीक्षण की शुरुआत नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कैसरबाग स्थित चकबस्त से की, जहां नगर निगम जोन-1 का नया जोनल कार्यालय निर्माणाधीन है। उन्होंने मौके पर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाकर इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

चिल्ड्रेंस पैलेस म्युनिसिपल नर्सरी स्कूल: बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

इसके बाद नगर आयुक्त ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस के निकट स्थित चिल्ड्रेंस पैलेस म्युनिसिपल नर्सरी स्कूल का निरीक्षण किया और वहां चल रहे निर्माण व मरम्मत कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अवर अभियंता (जेई) अभिषेक गुप्ता को निम्न निर्देश दिए:

  • विद्यालय के सभी कक्षों और कॉरिडोर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं
  • सीसीटीवी का एक्सेस प्रधानाचार्य कक्ष में उपलब्ध कराया जाए
  • सभी कार्य बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किए जाएं
  • कार्य को तेज करने के लिए डबल शिफ्ट में काम कराया जाए
  • सभी निर्माण कार्य 15 अगस्त तक पूर्ण किए जाएं

इको हाई-टेक नर्सरी परियोजना जल्द पूरी होगी

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव के साथ कुर्सी रोड स्थित बसहा में विकसित हो रही अत्याधुनिक "इको हाई-टेक नर्सरी" परियोजना का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उद्यान अधीक्षक शशिकांत शशि और अवर अभियंता अभिषेक गुप्ता मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने निम्न बिंदुओं की समीक्षा की:

  1. निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल
  2. प्रशासनिक भवन (एडमिन ब्लॉक)
  3. लेबर ब्लॉक

उन्होंने अधिकारियों को इन सभी कार्यों को शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया और कहा कि यह नगर निगम की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर नागरिकों के लिए उपयोगी बनाया जाना चाहिए।

 

Breaking News:

Recent News: