कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क।पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक क़ानूनी एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन एवं पुलिस महा निरीक्षक एएनटीएफ, उत्तर प्रदेश के दिशा-निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), एएनटीएफ, मुख्यालय खीरी के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक डॉक्टर बीनू सिंह एएनटीएफ ऑपरेशन यूनिट लखनऊ के नेतत्व में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार तस्करों में 1. राकेश विश्वकर्मा पुत्र उमाशंकर, निवासी अग्रर खुदग, थाना फुबेहड़, जिला खीरी (उम्र 24 वर्ष) और 2. लवकृष्ण सिंह पुत्र मिखे सिंह, निवासी सुजापुर, थाना धौरहरा, जिला खीरी (उम्र 25 वर्ष) शामिल हैं। इन तस्करों के कब्जे से 1 किलो अवैध मादक पदार्थ मेफेडॉन (जिसकी अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय कीमत 10 करोड़ रुपये है) बरामद किया गया। दोनों को गिरफ्तार कर कोतवाली सदर, जिला खीरी में मु0अ0सं0 44/2025 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है और वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पूछताछ का विवरण:
गिरफ्तार तस्करों से संयुक्त रूप से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे मेफेडॉन (एमडी) को सस्ते दामों में लाकर उत्तर प्रदेश और सीमावर्ती राज्यों में महंगे दामों पर बेचते थे। इस व्यापार से वे अच्छा मुनाफा कमाते थे और आपस में बांटते थे। उन्होंने यह भी बताया कि आज वे अपने ग्राहक की तलाश में थे, जब पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
नाम-पता गिरफ्तार आरोपी:
1. राकेश विश्वकर्मा पुत्र उमाशंकर, निवासी अग्रर खुदग, थाना फुबेहड़, जिला खीमपुर खीरी, उम्र लगभग 24 वर्ष।
2. लवकृष्ण सिंह पुत्र मिखे सिंह, निवासी सुजापुर, थाना धौरहरा, जिला खीमपुर खीरी, उम्र लगभग 25 वर्ष।
गिरफ्तारी का स्थान, तारीख और समय:
• तारीख: 18.01.2025
• समय: लगभग 19:12 बजे
• स्थान: राय मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, लिंक रोड, थाना कोतवाली सदर, जिला खीमपुर खीरी
कुल बरामदी:
• 1 किलो अवैध मादक पदार्थ मेफेडॉन (अंतर्राष्ट्रीय कीमत अनुमानित 10 करोड़ रुपये)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम, ए.एन.टी.एफ. ऑपरेशनल यूनिट लखनऊ:
1. श्री दशरथ यादव, ए.एन.टी.एफ. ऑपरेशनल यूनिट, लखनऊ ।
2. हेड कांस्टेबल संर्म पटेल, ए.एन.टी.एफ. ऑपरेशनल यूनिट, लखनऊ ।
3. हेड कांस्टेबल संदीप सिंह, ए.एन.टी.एफ. ऑपरेशनल यूनिट, लखनऊ ।
4. हेड कांस्टेबल खालिद खान, ए.एन.टी.एफ. ऑपरेशनल यूनिट, लखनऊ ।
