Search News

कलीनगर में विकास की रफ्तार बढ़ाने को मुख्यमंत्री से मिले पूर्व चेयरमैन के पुत्र, रजिस्ट्री कार्यालय, सड़क और अस्पताल खोलने की उठाई मांग

पूरनुपर, पीलीभीत
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: April 14, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। पूर्व चेयरमैन के पुत्र और भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने कलीनगर में विकास की गति देने के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांगे रखी हैं। अस्पताल, निबंधन कार्यालय और सड़कों की मांग को पूरा करने का आश्वासन भी दिया है। भाजपा नेता के इस प्रयास की नगर और क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। कलीनगर को तहसील का दर्जा मिल जाने के बावजूद अभी भी विकास कार्यों से काफी पिछड़ा हुआ है। यहां अस्पताल, यातायात के साधन, रजिस्ट्री दफ्तर सहित अन्य मूलभूत सुविधाए न होने से नगर वासियों को काफी परेशानी हो रही है। कलीनगर के पूर्व चेयरमैन अनीता कैलाश सक्सेना के पुत्र और भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नवनीत सक्सेना ने मुख्यमंत्री से मिलकर कलीनगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना करने की मांग की। इस दौरान हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर उन्हें भगवान हनुमान की प्रतिमा भेंट की। उन्होंने बताया सरकारी अस्पताल न होने से लोगों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है। 

इसमें उन्हें काफी परेशानी होती है। इसके अलावा निबंधन कार्यालय खुलवाने का भी पत्र दिया है। 2016 में कलीनगर का तहसील का दर्जा मिलने के बाद इसकी भव्य इमारत भी भाजपा सरकार में बन गई है। निबंधन कार्यालय न होने से वाद कारियों और अधिवक्ताओं को तहसील के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसके अलावा नगर के ही ऐतिहासिक देवस्थान मंदिर को जाने का कोई रास्ता नहीं है। यहां रोजाना भक्त खेतों के बीच से पगडंडी से ही पहुंचते हैं। इससे उन्हें काफी परेशानी होती है। भाजपा नेता ने बताया मुख्यमंत्री ने तीनों मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया है। उनके प्रयास की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। भाजपा नेता के साथ बरखेड़ा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल भी मौजूद रहे हैं। उन्होंने भी कस्बे में विकास के लिए कई मुख्यमंत्री को पत्र दिए हैं।

Breaking News:

Recent News: