कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। मंगलवार को बख्शी का तालाब तहसील अंर्तगत रायपुर राजा इटौंजा में जीएमएस(प्रा.)आईटीआई में प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत निशुल्क टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस मौक़े पर मुख्य अतिथि एमएलसी लखनऊ मुकेश शर्मा ने 54 छात्रों को निशुल्क टैबलेट का वितरण किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि ने दीप प्रजवल्लन किया जिसके बाद कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ हुआ।इस मौक़े पर एमएलसी मुकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण इन छात्रों को डिजिटल की ओर आगे बढ़ाने में संजीवनी साबित होगी और सभी छात्र इसका प्रयोग पॉजिटिव रूप में करे पॉजिटिव सोच और पॉजिटिव कार्य हमेशा उन्नति की और ले जाता है और नेगेटिव उपयोग और नेगेटिव सोच हमेशा विफलता की ओर बढ़ाती है इसलिए हमेशा पॉजिटिव कार्य करे।

वही जीएमएस(प्रा.)आईटीआई के चेयरमैन एलएमपी सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना और युवाओं को डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना,कहा कि यह योजना छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा तथा डिजिटल संसाधनों तक आसानी से पहुंचाने में छात्रों को सहायक प्रदान होगी।वही इस मौक़े पर आईटीआई की फाउंडर मैनेजर श्रीमती शैल सिंह,सहित संस्थान के अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।

